यह पुस्तक मेरे जीवन की पहली पुस्तक है इसलिए मैंने एक खूबसूरत रचना का निर्माण किया है। यह श्रवणबाधित बच्चों को सिखाने/ बताने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। मैंने स्वयं से कोशिश की है कि श्रवणबाधित दिव्यांग बच्चों की समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जाय जिसमें यह प्रेरणादायक बुक या किताब हो सकती है। भारतवर्ष में ही नहीं वरन् विश्व के किसी भी कोने में रहने वाले श्रवणबाधित बच्चे या ट्रेनी जो श्रवणबाधित दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने हेतु टीचर की समस्याएं होंगी उन समस्याओं को देखते हुए इस किताब की रचना की गई है। इस किताब में बहुत ही सरल ढंग से समझाया गया है सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। इस पर हमने मुख्य रूप से चर्चा की है कि सुनने की क्षमता कैसे कम होती है उनको कैसे दूर किया जा सकता है। चाहे वह जन्म से पूर्व हो चाहे जन्म के समय हो या जन्म के बाद हो विस्तार से चर्चा करके समझाया गया है। हमें विश्वास है कि यह हमारी प्रथम पुस्तक आप सभी शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बहुत ही लाभकारी होगी और आप अपनी शिक्षा में इस पुस्तक के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा देंगे।