Stri Vimarsh : Vividh Pahlu
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

About The Book

इम पर देह के इल्जाम बहुत हैं। इम देह दिखाते हैं हम देह को इस्तेमाल करते हैं उसका पैसा वसूलते हैं । इस तकनीकी चुग में हम देह लेकर आ रहे है । यह अन्याय है नाइंसाफी है हमारे साथ । क्योकिं हमसे ऐसा कहा जा रहा है तो जरा सोच लिया जाय कि हम पर क्या बीत रही होगी ! हम देह दिखाना चाहते हैं या उसका पैसा वसूल रहे है उससे पहले हम अपनी देह को आपकी देह से बचाना चाह रहे है । सारी समस्या तो आपकी देह की है हमारी देह की कोई समस्या नहीं है । किसने देह का आकर्षण दिखाया! आपके कवियों ने आपके गीतकारों ने आपके कहानीकारों ने । क्यों रीझे थे उस पर हैं? सारे व्रत बनाये आपके पक्ष में अपने पक्ष में तो हमने एक भी व्रत नहीं रखा । यह करवाचौथ हमारी वफादारी का लाइसेंस है जो हमें हर साल रिन्यु करमा पड़ता है । हमारे सभ्य पुरुष तो एक-एक पग पर निगाह रखते है कहाँ जा रही है किस-किस से बात की फोन पर किससे हँसी? आपको ये छोटे-छोटे बन्धन लगते होंगे पर हमारी तो साँस रोक देते हैं । हम न तो सती हैं न देती । हम तो औरते है । सती वह है जो जौहर करे या चमत्कार करे । देवी पत्थर में है न चलती है न फिरती है उसे चाहे पूज लो या गंगा में सिरा तो । इसलिए महत्त्व देना बहुत आसान है बराबरी देना बहुत कठिन है । हमें महत्त्व तब दिया गया जब जैसा पुरुष ने चाहा। जहाँ हमने अपनी मर्जी चलायी है हम बदचलन हुए इम वेश्या हुए। परिवार कितना भी बडा क्यो न हो उसकी इज्जत का झंडा हमेशा लड़की औरत की पीठ पर गडा रहता है| बताये गये नियमों से लड़की के जरा-सा इधर-उधर होने से इज्जत चली जाती है | मैं पूछती हूँ कि इज्जत इतनी कच्ची क्यों है? -मैत्रेयी पुष्पा.
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE