इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने बहुत ही आसानी से ये समझाया है कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें। उन्हें क्या सिखाएं ताकि बच्चे भी सही राह पर चल सकें। इस पुस्तक में बताया गया है कि विद्यार्थी को कामयाब होने के लिए कौन-सी चीजें सीखनी चाहिए व कौन-से गुण होने चाहिए। इस उम्र में विद्यार्थी क्या गलतियाँ करता है व क्यों करता है। इस प्रकार के सभी सवालों के जवाब इस पुस्तक के माध्यम से दिये गये हैं ताकि हर विद्यार्थी एक सफल व कामयाब इंसान बनकर खुशहाल जीवन जी सके। विद्यार्थी जो गलतियाँ करता है वह क्यों नहीं करनी चाहिए ये जानना व समझना बहुत ज़रूरी है।