डॉ. मनजीत राठी प्रोफेसर अँग्रेजी विभाग महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक लगभग 33 वर्षों से अध्यापन कार्य तथा सीखने- सिखाने की प्रक्रिया से अंतरंग संबद्दता। वर्ष 1990 से साक्षरता/ उत्तर साक्षरता आंदोलन महिला आंदोलन और ज्ञान विज्ञान आंदोलन मे स्त्रोत व्यक्ति व कार्यकर्ता के रूप मे सक्रिय। लेखन गीत- नाटक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों मे विशेष रुचि कई पत्रिकाओं के सम्पादन कार्य से संबंध। समय समय पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से कविताएँ तथा वार्ताएं प्रसारित। जनवादी लेखक संघ से लंबे समय से जुड़ाव। विभिन्न कवि सम्मेलनों व गोष्ठियों मे भागेदारी। अनेक लेख शोध पर्चे गीत कविताएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जरनल्ज़ मे प्रकाशित सामाजिक-सांस्कृतिक व लेंगिक मुद्दों तथा मास मीडिया के क्षेत्र मे उल्लेखनीय शोध कार्य; इस क्षेत्र मे शोध संस्थानो व ज़मीनी गतिविधियों से निरंतर संबंध। समाज सुधार व महिलाओं के मुद्दों पर निरंतर चिंतन राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों मे भागेदारी ज़मीनी स्तर पर सार्थक हस्तक्षेप।