स्वः प्रबंधन सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में से एक है। इसके द्वारा हम अपने समय का ठीक ढंग से उपयोग कर सकते हैं। इसके द्वारा हम अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में और प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम हो सकते हैं। स्वः प्रबंधन हमें अपना लक्ष्य स्थापित करने में सहायता प्रदान करता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना बनाकर उस पर निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है। स्वः प्रबंध हमारी सफलता का आधार माना गया है। यह पुस्तक स्वः प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों से हमें अवगत कराती है। इस पुस्तक के माध्यम से हम अपने जीवन में स्वः प्रबंधन के उपयोग द्वारा अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।