किताब ‘स्वाद ज़िंदगी का’ श्रुति सुकुमार द्वारा रचित कविताओं का संकलन है। ये कविताएँ यथार्थ जीवन पर आधारित सकारात्मक सोच वाली कविताएँ हैं। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक सोच में बदलना आसान नहीं है लेकिन कवयित्री अपने शब्दों के चयन में सहज हैं व वह इसे प्रस्तुत करने में सफल हुई हैं। ये कविताएँ हमारे जीवन में ऊर्जा प्रदान करती हैं तथा दिल को झंकृत करने वाली वीणा की तार हैं। ये सुबह का सुप्रभात हैं फूलों की खुशबू हैं तथा आत्मा का सुकून हैं। इनमें प्रकृति की सुंगध के साथ-साथ प्रेरणा का भी बेहतर तालमेल है। इनमें मानव के सुख-दुख के साथ-साथ सीख भी प्रदान की गयी है जो पाठकों का ध्यान बर्बस ही अपनी ओर खींचती हैं। आज मानव जीवन बहुत ही भौतिक होता जा रहा है जिससे समाज में मानवता खत्म होती जा रही है व अराजकता फैल रही है। इन कविताओं के माध्यम से कवयित्री ने अध्यात्म व प्रेम को इन्हें दूर करने का माध्यम बताया है तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की बात कही है।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.