सुजाॅय एक अमीर घर का बिगड़ा हुआ लड़का है। एक छोटी सी गलतफहमी के चलते उसकी शादी माहिरा नाम की मेड से हो जाती है। पर सुजाॅय की आदतों से परेशान माहिरा एक दिन उसे छोड़कर चली जाती है। इसके बाद सुजाॅय को अपनी गलतियों का एहसास भी होता है। माहिरा के अतीत के कुछ राज़ हैं जिनसे सुजाॅय अंजान है। क्या होगा जब उसके अतीत का सच सुजाॅय के सामने आएगा...? आखिर क्या है उसके अतीत की सच्चाई जिसे जान लेने के बाद माहिरा के प्रति सुजाॅय की तड़प और बढ़ जाती है ? क्या वक्त रहते सुजाॅय माहिरा को ढूंढ पाएगा ? और इस दौरान इन दोनों के जीवन में कितनी उथल- पुथल मचेगी ?