आधुनिक भारतीय इतिहास के इस कालखंडीय सिंहावलोकन में उन सभी प्रसंगो घटनाओं तथा सामाजिक सांस्‟तिक परिवर्तनों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्हें समकालीन कर्णधारों ने एवं आम नागरिको ने अपने जीवन में घटित होते हुए देखा। इस विशिष्ट ऐतिहासिक प्रवाह के दो पक्ष है एक भारतीय और दूसरा ब्रिट्रिश हमारा यह दायित्व है कि आधुनिक भारतीय इतिहास को इस प्रकार लिखा जाय कि दोनों पक्षो से सम्बन्धित तथ्यों पर समान रूप से प्रकाश पड़े। इस ग्रन्थ के विषय की अपनी सीमायें है इनका ध्यान रखते हुए यथा संभव भारतीयों के योगदान की पर्याप्त चर्चा की गई है. महान विभुतियों द्वारा किये अनवरत संघर्ष का विवरण विषय वस्तु में समाहित है।