में स्वर्णिम सोनभद्र अखंड मिर्जापुर का दक्षिणांचल भाग है जो मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार राज्य की सीमा से लगा हुआ है। जिसे जनपद सोनभद्र के नाम से जाना जाता है यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। जो 4 मार्च 1989 को अस्तित्व में आया है। यह ऐतिहासिक धरोहर सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। लेखक द्वारा जनपद सोनभद्र की सामान्य जानकारी उपलब्ध कराने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि स्वर्णिम सोनभद्र पाठकों छात्र-छात्राओं शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।