सुविख्यात साहित्यकार हिमांशु जोशी जी ने उपन्यास कहानी कविता यात्रा-वृत्तांत जीवनी नाटक आदि पर अनेक पुस्तकें लिखीं । जिनमें से अनेक का विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी प्रकाशित हुआ। इन पुस्तकों में कुछ के तो दर्जनों संस्करण अब तक प्रकाशित हुए हैं। हिमांशु जी की रचनाओं का सम्मोहन पाठक को बांधे रखता है अंत तक। हर रचना; एक-दूसरे से भिन्न; एक-दूसरे से अलग एक-दूसरे से अधिक प्रभावशाली है। जो लेखक की प्रतिभा और लोकप्रियता का परिचायक है।<br>वे साहित्यकार और पत्रकार के साथ ही एक सिद्धहस्त मीडियाकर्मी भी रहे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की आवश्यकताओं और सीमाओं की गहरी पकड़ भी है। जिनके उपन्यास ‘कगार की आग पर आधारित रेडियो धारावाहिक श्रोताओं ने खूब पसन्द किया । इसी तरह तुम्हारे लिए उपन्यास पर आधारित धारावाहिक का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ था।