प्रस्तुत काव्य-संग्रह में आप घर-परिवारव्यवसायसमाजदेशधर्म से संबंधित जो भावाभिव्यक्ति पाएँगे वह आपको हँसाएगीरुलाएगीगुदगुदाएगी यानि आपको आपसे जोड़ने और जुड़ने में पूरी सहायता करेगी। कहीं कहीं आपको कुछ बातें अपनी सी प्रतीत होंगी परिणामतः आप स्वयं को इन कविताओं से जुड़ा हुआ अनुभव करेंगे। यत्र-तत्र अपने मन की बातों को पढ़ता सा महसूस करते हुए समरस हो जाएँगे। इसमें संकलित आशापरक रचनाएँ काल्पनिक उड़ान से परे मानसिकआध्यात्मिक और यथार्थपरक तथ्य निश्चय ही आपको मनोरंजित करेंगी।