*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
प्रेम— यह एक ऐसा शब्द है जिसे जितना समझने की कोशिश की जाती है उतना ही यह और अधिक रहस्यमय होता चला जाता है। यह केवल एक भाव नहीं एक सम्पूर्ण अनुभूति है जो हमारी आत्मा के सबसे गहरे कोनों को स्पर्श करती है। “तेरी यादों के फूल” नामक यह कविता संग्रह प्रेम के उसी अनकहे अलिखित अलक्षित पहलुओं और हृदय की अमिट यादों को उजागर करने का प्रयास है जो अक्सर आँखों में ठहर जाते हैं अधरों तक नहीं आ पाते। यह संग्रह एक आत्मीय यात्रा है जो अतीत की गलियों से होकर हृदय की गहराइयों तक जाती है। इस संग्रह की 50 कविताएँ प्रेम के विविध रूपों को चित्रित करती हैं— पहली बार दिल धड़कने से लेकर विरह की पीड़ा तक; आत्मीय जुड़ाव से लेकर आत्मिक स्वतंत्रता तक। ये कविताएँ किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हर उस हृदय की अभिव्यक्ति हैं जो कभी न कभी प्रेम से छुआ गया है— कभी संपूर्ण होकर तो कभी टूटकर। यह संग्रह सिर्फ प्रेम के उत्सव का नहीं बल्कि उसकी सूक्ष्मताओं विरोधाभासों और अनकहे स्पर्शों का दस्तावेज़ है। इसमें कल्पना और यथार्थ का एक सुंदर संगम है— जहाँ कवि कभी चाँदनी रात में प्रेम की परछाइयों से बात करता है तो कभी भीड़ भरे शहर में अकेलेपन में डूबी आँखों को तलाशता है। आशा है कि इन कविताओं में आपको अपने जीवन की कोई झलक कोई भाव या कोई भूली हुई बात मिल जाए। अगर मेरी कविताएँ आपके दिल को छू पाईं तो समझूंगा कि मेरी अनुभूतियाँ व्यर्थ नहीं गईं।