इस पुस्तक में ऐसे व्यक्तियों के बचपन की सच्ची कहानियां हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत से ऐसे काम किये और ऊंचाइयों को छुआ कि उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत्र बन गया है। कहानियों में बताया गया है कि उन व्यक्तियों ने अपने बचपन में किन-किन कठिनाइयों का सामना किया।परंतु फिर भी वे नहीं डरे और अंत में उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया साथ ही मानवता की सच्चे सेवक के रूप में पहचाने गए।चाहे विज्ञान का क्षेत्र को या कला काचाहे राजनीति का क्षेत्र हो या धर्म का या हम खेलों और देश-प्रेम की बात करें हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए जन्मजात प्रतिभा के साथ-साथ बचपन से ही ईमानदारी और सच्चाई सादगी बहादुरी तथा धैर्य जैसे सद्गुणों और सच्ची लगन का होना भी ज़रूरी है। सभी के पास पर्याप्त साधन नहीं होते। हमें अपने सीमित साधनों का उपयोग करके ही आगे बढ़ना होता है। महान पुरुषों का बचपन भी ऐसा नहीं लगता परंतु फिर भी वे आगे बढ़े। क्योंकि उसमें साहस और क़ीमतों की कोई कमी नहीं थी महान पुरुषों का बचपन भी आम बच्चों जैसा ही था हाँ इतना अवश्य कह सकते हैं कि पूत के पाँव पालने में ही नज़र आ जाते है। यह कहावत महान व्यक्तियों पर अवश्य चरितार्थ होती है।