“हर व्यक्ति के जीवन में कभी-कभी बहुत कठिन समय आता है। ऐसे समय मन में बहुत सारी शंकायें बहुत सारे सवाल उठने लगते हैं। ऐसा मेरे साथ ही क्यों हो रहा है? मैंने तो कभी किसी का बुरा नहीं किया….. फिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों?ऐसा क्यों है कि कोई तो बहुत सुखी है कोई बहुत दुखी? क्या सब कुछ भाग्य से मिलता है? क्या ईश्वर अपनी मर्जी से किसी को हँसाते किसी को रुलाते हैं?ऐसे ही बहुत सारे सवालों के जवाब ढूंढती हुई बहुत साधारण-सी कहानी है। बहुत सामान्य लोगों की असामान्य प्रश्नों के जवाब खोजने की कहानी है।हो सकता है कोई और भी इसी तरह के सवालों में उलझा हो कोई और भी इस समय मुश्किलों से निकलने का रास्ता खोज रहा हो। हो सकता है यह साधारण सी कहानी पढ़कर उन्हें अपने जीवन की दशा और दिशा बदलने में मदद मिल सके!”