जिस दर्द को मुक्ता बीस सालों से अपने मन में छुपाए थी आज वह फिर से हरे हो गए जिस आलोक की यादों को उसने अतीत के गलियारे में दफ़न कर दिया था आज वह बाहर आ गए वह आलोक के सामने जाना नहीं चाहती थी पर रमा की कसम के आगे वह मजबूर थी मुक्ता रमा की किसी बात को टाल नहीं सकती थी क्योंकि रमा मुक्ता के हर दुःख में हर क़दम पर उसके साथ थी आज रमा की इच्छा पूर्ति के लिए ही वह कालेज के ज़लसे में जाने को तैयार हुई थी जबकि उसे पता था वहां उसे आलोक का सामना करना पड़ेगा जो उसके लिए बहुत ही दुःख दायी होगा