असम के बिभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताकहानियाँनिबंधतथा पत्रिका सम्पादन आदि द्वारा साहित्य में अपना नाम रोशन करनेवाली लेखिका चंदना डेका ने अब तक प्रभातनीलकण्ठी और डेउका कविता संग्रह प्रकाश किया है। ईसके अतिरिक्त्त उन्होनें शंखनाद एकांकी नाटक प्रकाशित कर पाठक का दिल जीतने का काम किया है। चंदना डेका असम का एक ग्रामीण शहर लंका के अन्तर्गत होजाई जिल्ला काकी बामुन गाँव की निवासी है।