यह एक मासूम नारी के बलिदान की दर्दभरी कहानी है। दुर्भाग्य की मारी एक ऐसी स्वाभिमानी युवती के संघर्षमय जीवन की गाथा है जो एक बहुत ही संपन्न परिवार में जन्मी और बड़ी हुई परंतु प्रेमपाश में बंधकर एक ऐसे शराबी और जुआरी युवक से शादी कर बैठी जो स्वयं तो विनष्ट हुआ ही उसे भी वैधव्य के गर्त में धकेल दिया।