अनछुए पल कविताओं का ऐसा संग्रह है जहां पर आम आदमी की भावनाओं को काग़ज़ पर उतारने का एक सूक्ष्म प्रयास किया गया है। जीवन के अनगिनत पहलुओं को सरल हिन्दी भाषा में छूना इस संकलन की विशेषता है। लेखक द्वारा अपने विचारों को नया दृष्टिकोण देने की पहली कोशिश हिन्दी प्रेमियों को पढ़ने के लिए आमंत्रित एवं प्रेरित करती है। राम दादू हिन्दी कविताओं के एक उभरते हुए रचनाकार हैं। आप नीचे दी गई ई-मेल पर उनसे संपर्क कर सकते हैं ।