सभी के जीवन की कहानी एक जैसी नहीं होती. बिहार के एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला अभिराज के मजदुर पिता की मृत्यु जहरीले शराब के नशे में हुए एक दुर्घटना से उसके दसवी बोर्ड परीक्षा के दिन ही हो जाता है. उसके बाद अपने पिता के मृत्यु के बाद गरीबी के दलदल से निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है. इस दौरान उसके जीवन में कई उतार-चढाव देखने को मिलता है. क्या उसका संघर्ष उसे कामयाबी की और ले जायेगा. माया जिसकी शादी तभी तय कर दी जाती है जब वह नौवीं में थी. अभिराज से मिलने के बाद उसे पसंद करने लगती है. लेकिन वह उसे कुछ कह नहीं पाती है. क्या माया का अभिराज के जीवन में आना उसे उसके लक्ष्य से विचलित कर देगा? या वह उसकी ताकत बनेगी? क्या अभिराज माया के प्यार को स्वीकार करेगा या उसकी एक तरफ़ा प्रेम कहानी दम तोड़ देगी?