बारह ताजातरीन कहानियों से सज्जित कहानी संग्रह 'उपन्यास की नायिका' सुप्रसिद्ध उत्तर आधुनिक उपन्यासकार कवि लेखक डॉ० राघवेन्द्र नारायण सिंह की सातवीं कृति है। इस संग्रह की सभी कहानियाँ समाज में घट रही घटनाओं के इर्द-गिर्द केन्द्रित हैं। कुछ कहानियाँ पुरुष-स्त्री के सम्बन्धों पर आधारित हैं तो कुछ कहानियाँ आत्मविश्लेषण के माध्यम से मानव मन की छुपी हुई पर्तों को खोलकर मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप से परिचित कराती हैं। प्रत्येक कहानी जीवन के विविध आयामों को अपने भीतर समेटे हुए है। मनोवैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर लिखी गई राघवेन्द्र नारायण सिंह की कहानियाँ निःसन्देह उनकी काव्यप्रतिभा और अनूठी लेखन शैली की उत्कृष्ट प्रमाण हैं।