उपनिषदों की कथाएं अनादि काल से हमारे मनोरंजन और ज्ञान का स्रोत रही है। वेद पुराण महाभारत रामायण आदि की कथाएं प्राचीन काल से लेकर आज तक ज्ञान और प्रेरणा का भण्डार हैं। उपनिषद की कथाएं भी इसी क्रम में आती हैं। इनकी रचना वेदों की व्याख्या के रूप में हुई| About the Author विश्वप्रकाश दीक्षित 'बटुक' लेखक अनुवादक और संपादक थे। आपने प्राचीन सभ्यता और संस्कृति पर जमकर लिखा और भारत के इतिहास को अपनी रचनाओं में खंगालते हुए अनेक नए निष्कर्ष निकाले हैं। आपने दर्जनों मौलिक पुस्तकें लिखीं और हिन्द पाकेट बुक्स में लंबे समय तक संपादक के पद को सुशोभित किया|