UPSSSC ग्राम समाज एवं विकासउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं में अध्ययन सामग्री बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उत्तर प्रदेश में लेखपाल समाज कल्याण पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत अधिकारी आदि पदों पर अभ्यर्थी का चयन मूल रूप से अच्छी अध्ययन सामग्री पर ही निर्भर करता है। इन परीक्षाओं में ग्राम समाज और ग्रामीण विकास विषय पर व्यापक रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पुस्तक ग्राम समाज एवं विकास विषय के अन्तर्गत आने वाले महत्तवपूर्ण व सभी प्रसंगों जैसे ग्राम विकास कार्यक्रम और प्रबन्धन ग्राम विकास भारत का सम्मान ग्राम विकास अनुसंधान ग्राम स्वास्थ्य योजनाएँ ग्राम पंचायत आदि को पूर्ण रूप से कवर करती है जिससे अभ्यर्थियों को आशातीत सफलता मिलेगी।अभ्यर्थियों की आसानी के लिए ग्रामीण समाज एवं विकास से सम्बन्धित विभिन्न केन्द्रीय व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को अलग अध्याय के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक की सरल भाषा और विषयवार प्रस्तुति इसे अन्य पुस्तकों में अलग साबित करती है। यह पुस्तक आगामी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सफलता निश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी ऐसा हमारा विश्वास है।पुस्तक की विशेषताएँ-ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास सम्बन्धित सम्पूर्ण बिन्दुवार जानकारी-कृषि विकास एवं पंचायती राज पर विशेष अध्ययन सामग्री-उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र की ग्रामीण विकास योजनाओं का विस्तृत कवरेज -प्रैक्टिस हेतु 750 से अधिक प्रश्नों का संकलन