प्रस्तुत पुस्तक UPSSSC PET GUIDE उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कीनवीनीकृत आवश्यकताओं के अनुरूप पूर्णतः परिवर्द्धित व परिमार्जित संस्करण है। आयोग द्वारा निर्धारित नवीनतम् पाठ्यक्रमव प्रश्नों की व्यापकता को दृष्टिगत रखते हुए इस पुस्तक की विषय वस्तु को इस प्रकार से व्यवस्थित किया गया है कि तथ्य व संकल्पना का बेहतर समन्वय हो सके। इस पुस्तक का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष यह भी है कि इसमें परीक्षोपयोगी प्रश्नों के अंतर्गत आयोग द्वारा विगत वर्षों में आयोजित 57 प्रश्नपत्रों को अध्यायवार संकलित किया गया है तथा उन प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गयी है। इसके साथ ही इस पुस्तक में अनावश्यक सामग्री से बचते हुए यथासम्भव यह प्रयास किया गया है कि कोई भी परीक्षोपयोगी प्रकरण न छूटे ताकि आपके बहुमूल्य समय को बचाया जा सके।इस पुस्तक में राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) द्वारा निर्धारित सैकेण्ड्री/सीनियर सैकेण्ड्री स्तर को आधार मानकरमहत्त्वपूर्ण प्रकरणों को सुबोध सरल क्रमिक व प्रवाहमय बनाया गया है।