इस पुस्तक में मार्टिन जॉन की सात कहानियाँ संगृहीत हैं। प्रभावशाली कहन और भाषा शैली की इन कहानियों में जीवन में घटने वाली सूक्ष्मतम घटनाएं बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत हुई हैं। शीर्षक कहानी 'उसके आने से पहले' में मनुष्य जाति के भयावह काल 'कोरोना' के कष्ट बेबसी एवं छटपटाहट को एक माँ-बाप और उनसे दूर फंस चुके बेटे के माध्यम से बहुत ही मार्मिक ढंग से सामने रखा है।