: पुस्तक उत्कर्ष नैतिक शिक्षा बच्चों में नैतिकता को समझने का सार्थक सबब बनता प्रतीत हो रहा है। ये अनूठे अभ्यासों का पुलिंदा है। ये पुस्तक तमाम अभ्यासों को बेहद शोधपूर्ण रुचिकर तथ्यगत और मर्मता को प्राथमिकता देते हुए लिखी गई है। अभ्यासों को मुख्यतः चार खण्डों में विभक्त किया गया है जो इस प्रकार हैं- खण्ड-क में कविता के साथ चार वास्तविक प्रेरणादायी कहानियों को जोड़ा गया है। खण्ड-ख के तहत अवास्तविक (काल्पनिक) कहानियों को जोड़ा गया है। खण्ड-ग में हास्य प्रेरक और नीति को जोड़ा गया है और खण्ड-घ में कविता के साथ चार धर्मों के उत्थान और उनके सामाजिक एवं नैतिक योगदान पर शोधपूर्ण खोज करके अभ्यासों को प्रेषित किया गया है। इस पुस्तक को परमपरागिकता को मध्य नज़र रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सभी मूल्यों और उल्लेखित कौशलों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है जिससे बच्चों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सभी गुणों का प्रत्यक्ष निरूपण हो सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कौशल इस प्रकार हैं :