यह पुस्तक उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड तकनीशियन (ग्रेड-II) ड्राफ्ट्समैन तथा अवर अभियन्ता भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। परीक्षा की नवीनतम पद्धति तथा अद्यतन पाठ्यक्रम पर आधारित यह पुस्तक इस परीक्षा के लिए अति-उपयोगी है।पुस्तक में क्रमवार अध्यायों में संयोजित पठन-सामग्री तथा प्रत्येक अध्याय के अंत में अनेक बहु-विकल्पीय प्रश्न हल-सहित दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की बेहतर जानकारी के लिए चुने हुए प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी दिए गए हैं।पुस्तक में संभावित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित आदर्श प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिया गया है। इससे परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति और उन्हें सरल रूप से हल करने की विधियों से भलीभाँति परिचित हो सकेंगे और आगामी परीक्षा में स्वयं को सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकेंगे।पुस्तक में निम्न विषयों पर पर्याप्त पठन एवं अभ्यास सामग्री उपलब्ध करवायी गई हैः • सामान्य हिंदी • सामान्य ज्ञान • उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान • तकनीकी योग्यता—मैकेनिकल विद्युत एवं सिविल से सम्बन्धित।