विज्ञान शिक्षण नामक पुस्तक डी.एल.एड. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत करते हुये अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है। प्रस्तुत पुस्तक एस.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रमानुसार एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उनके ज्ञानार्जन को ध्यान में रखते हुए बिन्दुवत् व्याख्या की गयी है। पुस्तक को शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करनें हेतु सृजित किया गया है। पुस्तक के लेखन में माँ शारदे की अनुकम्पा गुरूजनों माता-पिता का आर्शीवाद एवं साथियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है। प्रस्तुत पुस्तक प्रकाशन हेतु संकल्प पब्लिकेशन का विशेष आभार है जिन्होनें पुस्तक की उपयोगिता को देखते हुए पाठकों के लिए पुस्तक का प्रकाशन किया है। इन सभी के प्रति हम अपनी हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।