यह पुस्तक स्त्री मन की गहराइयों को उकेरने और उनके भावों को प्रकाशित करने का सार्थक प्रयास करती है। स्त्रियों पर बहुत कुछ लिखा जा चुका है और आगे भी लिखा जाता रहेगा किन्तु यह कृति अपने आप में एक अनोखी और सुंदर प्रस्तुति है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि यह केवल स्त्रियों के लिए ही नहीं बल्कि पुरुष पाठकों को भी एक नया और सुखद अनुभव प्रदान करती है। यह रचना नये दृष्टिकोण से स्त्री मन और जीवन को समझने का अवसर देती है और पाठकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।