*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
माँ राज राजेश्वरी देवी की कृपा और गुरुओं के आशीर्वाद से वायलिन वाद्य पर एक पुस्तक आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूँ। यह पुस्तक तीन अध्यायों में विभाजित है प्रथम अध्याय में जहां violin की सामान्य जानकारियां और इसे मिलाने के तरीकों पर चर्चा की गयी है वहीं द्वितीय अध्याय में violin की निर्माण विधि इसके finger बोर्ड पर स्वरों की स्थापना के तरीके और विभिन्न स्वरों की माप दी गई है जो वैज्ञानिक तरीके से सिद्ध हैं। इस पुस्तक के तीसरे अध्याय में violin वाद्य पर अभ्यास के लिए कुछ विशेष अलंकार दिए गए हैं और Violin वाद्य के रखरखाव पर चर्चा की गई है।मेरी कोशिश है कि इस पुस्तक से जहां एक और violin वाद्य के बारे में कुछ नवीन जानकारियां आपके सामने ला सकूं वहीं हमारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी इससे लाभान्वित हो सकें। अंत में मैं अपनी पत्नी श्रीमती मीना और पुत्री कुमारी वितस्ता का इस पुस्तक के लेखन में सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।