जब अनुभूतियां भावों के आंचल में सिमट कर कम से कम शब्दों में अभिव्यक्त होती हैं और हृदय तल में मनोरम लहरियां सृजित हों तब सुंदर काव्य की रचना होती है।इस पुस्तक में जीवन के विभिन्न पक्षों का भावनात्मक चित्रण है उसकी अभिव्यक्ति है। इसमें जहां एक ओर जीवन के यथार्थ को शब्दों में पिरोया है वही प्रेम के अथाह सागर में भी डुबकी लगाने का प्रयास है। जीवन के यथार्थ की दार्शनिक अभिव्यक्ति भी है और कोमल अनछुए स्नेह की उर्वरा धरती का स्पर्श भी है।