वो सुबह फिर आयेगी लॉकडाउन के दौरान लिखी गई पापा की यह किताब मेरे लिए एक धरोहर है और फिर मैंने खुद इस किताब को प्रकाशित करने का काम संभाला। यह पुस्तक बहुत ही सरल हिंदी भाषा में लिखी गई है. यह काव्य संग्रह उन श्रमिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है जो अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान गंवा बैठे हैं। यह काव्य संग्रह उन सभी पुलिस कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों स्वच्छ दूतों के प्रति सम्मान है जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना मानवता को जीवित रखने का संकल्प लिया।