यह सिर्फ़ घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं बल्कि उन अनुभवों और प्रसंगों की जीवंत पुकार है जो समाज और राष्ट्र की आत्मा को छूते हैं। यह पुस्तक उन तमाम लम्हों का संग्रह है जो हमें याद दिलाते हैं कि इतिहास केवल बीते कल की गाथा नहीं बल्कि आने वाले कल की सीख भी है। कभी आतंक की छाया में डूबा पहलगाम तो कभी वीर संभाजी महाराज का अदम्य साहस और बलिदान। कहीं स्त्री के घावों की मूक चीख तो कहीं गुजरात की पावन धरती से झरती आध्यात्मिक आभा।