आपका भाग्य आपके हाथों में लिखा है। हस्तरेखाएं आपके भविष्य वर्तमान और भूत की पूरी जानकारी आपको दे सकती हैं। हस्तरेखा एक उपयोगी कला और विज्ञान है साथ ही लोकप्रिय बनने का एक सुगम साधन भी। यह पुस्तक आपको हस्तरेखा विज्ञान की जानकारी बहुत ही सुगम तरीके से करायेगी। अनेक चित्रों से सुसज्जित इस पुस्तक को ज्योतिष विषय के प्रकाण्ड पण्डित राधाकृष्ण श्रीमाली ने गहन अध्ययन के बाद तैयार किया है।