अंजुमन प्रकाशन के नए उपक्रम रेडग्रैब बुक्स से प्रकाशित ‘व्यंग्य प्रसंग’ उन्तीस व्यंग्यकारों के दो-दो व्यंग्य का संकलन है जिसे अनूपमणि त्रिपाठी ने संपादित किया है. इस संकलन से व्यंग्य की वर्तमान स्थिति और भाव-प्रभाव की बानगी मिल सकेगी। यह किताब ‘विधा प्रसंग संकलन शृंखला’ (आठ किताबों का पहला सेट) का हिस्सा है. इस सेट में नौ विधाओं पर केन्द्रित आठ पुस्तकें प्रकाशित की गयी हैं जिनको नौ संपादकों ने संपादित किया है.