कहते हैं कि भूत प्रेतों पर विश्वास दो तरह के लोग करते हैं। एक वो - जो उन्हें मानते हैं और दूसरे वो - जो उन्हें देख लेते हैं। संग्राम सिंह अपने परिवार के साथ उस भयावह जंगल से निकल रहा था, एक दुर्घटना होती है, पर घायल नदारद था. जब तक कि वो समझ पाता कि वह किस जंजाल में फंस गया है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. रीढ़ की हड्डी में सिहरन पहुंचा देने वाली एक खौफनाक कहानी.