‘ये तो रोज ही होता है’ कहानी संग्रह 21 कहानियों का गुलदस्ता है जिसमें ‘‘ये तो रोज ही होता है’’ जैसी लंबी कहानी है तो छोटे कलेवर की कहानी भी है। इन कहानियों में रोचक कथावस्तु है पात्र सजीव लगते हुए पाठक से संवाद करते हैं उनके सामने दृश्य हो जाते हैं और कार्य-व्यापार उन्हें अपना ही लगता है। जब ये पात्र गाँव की गलियों में विचरण करते हैं तो पुरातन ग्राम्य संस्कृतियों और आपसी रिश्तों के कोमल पहलुओं को ओढ़े हुए नजर आते हैं। निश्चित ही ये कहानियाँ आपकी पसंद के अनुरूप खरा उतरेंगी। लेखक आपकी प्रतिक्रिया की सदैव प्रतीक्षा करेंगे।