यह पुस्तक योग विषय पर पर्याप्त संख्या में हर वर्ष सामने आने वाली पुस्तकों से इसलिए अलग है कि इसे पढ़कर समझ में आता है कि योग का मार्ग बहुत सुगम है। पुस्तक में योग द्वारा शारीरिक रूप से चुस्त-दुरूस्त रहने की क्रियाओं के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की विधि पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया है। योग के विषय में अनेक भ्रांतियों का भी इस पुस्तक में निवारण किया गया है|