युद्ध और शांति रूस के प्रसिद्ध लेखक लियो टॉलस्टाय द्वारा रचित उपन्यास है। यह पहली बार 1869 में प्रकाशित हुआ था। यह एक विशाल रचना है और विश्व साहित्य की महानतम रचनाओं में इसकी गणना होती है। उपन्यास रूस के फ्रांसीसी आक्रमण और पाँच रूसी कुलीन परिवारों की कहानियों के माध्यम से नेपोलियन युग के प्रभाव के इतिहास को रेखांकित करता है।.