कहते हैं जिदंगी में हम सब कुछ कर सकते हैं कुछ भी असंभव नहीं । हम वो सब कर सकते हैं जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं जो हमने आज तक नहीं सोचा । मैंने भी वही किया भावी लेखकों के उत्थान के लिए I अपनी सोच लेकर बस चल पड़ा और जब मुझे समझ आया कि हम अपने परिश्रम और सहयोग से अपने सारे सपनों को पूरा कर सकते हैं और इसी दृढ़ संकल्प का परिणाम है हमारी यह किताब “जिंदगी एक सफ़र-3” ।