ज़िंदगी तेरी-मेरी कहानी किताब वैसे तो कविताओं का संग्रह है पर ये कविताएँ उन लयबद्ध कविताओं से थोड़ी अलग हैं जो हम बचपन में पढ़ा करते थे। क्योंकि इसमें हर कविता खुद में एक कहानी समेटे हुए है। ऐसी कहानी जो फिसलते वक़्त की रेत पर ज़िंदगी के कुछ कहे-अनकहे एहसासों को बयां करती है। झाँक कर देखिएगा हर कहानी की रूह में आपको लगेगा जैसे किसी ने आपके भीतर की ख़ामोशी को शब्दों का रूप दे कागज़ पर उतार दिया हो।